फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास प्रशिक्षण से बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए शुक्रवार की शाम सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोन के महुद्दीनपुर स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस सेंटर से लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला कोआर्डिनेटर अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के विकास के लिए टेक्नॉलाजी के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने के लिए केंद्र की स्थापना की है। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को अपनी जीविकोपार्जन के लिए बैंक से लोन आदि मिलने में भी सहूलियत होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज कमल, ईश्वरीय प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें