फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ा ट्रक, होमगार्डों ने चालक को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। एसडीएम सदर शादाब असलम ने दो दिन पूर्व बगैर परमिट गिट्टी लेकर जा रहे जिस हाइवा ट्रक को पकड़ा था, दो होमगार्डों ने उसके चालक को छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने दोनों होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने दोनों होमगार्ड माता सोनी और दशरथ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब सात बजे राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव मेें राजमार्ग के समीप चेकिंग के दौरान एसडीएम ने गिट्टी लदे एक हाइवा ट्रक को रोका। एसडीएम ने चालक से एमएम 11 परमिट मांगा तो उसने दिखाने से इंकार कर दिया। ट्रक पर क्षमता से अधिक गिट्टी लदा था। एसडीएम ने अपने साथ ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्डों को ट्रक में बैठा कर उन्हें नवीन सब्जी मंडी परिसर में वाहन को खड़ा करवा कर चालक को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में देने के लिए भेजा। एसडीएम शादाब असलम का कहना है कि मंडी में ट्रक खड़ा करा कर होमगाड वापस आकर उन्हें बताया कि वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया। जबकि जांच में पता चला है कि दोनों होमगार्डों ने मिलीभगत करके चालक को छोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि होमगार्ड माता प्रसाद सोनी एवं रघुनाथ यादव का कृत्य अत्यंत ही लापरवाही एवं पदीय दावित्वों के प्रति कर्तव्य हीनता का द्योतक है। इसलिए द्वय होमगार्डों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें