फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से बखरिहवां फीडर से विदयुत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर । म्योरपुर ब्लाक के नधिरा सब स्टेशन से संचालित होने वाले बखरिहवां फीडर के कई तार मंगलवार की रात आई आंधी से टूट गए। जिसकी वजह से इस फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस फीडर पर मंगलवार की दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति अनियमित थी लेकिन देर शाम आंधी से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के मुताबिक आंधी व बरसात से इंजानी, सेवकामोड़, पिंडारी में कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार गिर गए है। जिसके कारण क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में बिजली नहीं है। उमस से तो लोग बेहाल हो ही गए, बरसात के कारण जहरीले जीव जंतुओं के डसने का भी डर बन गया है। जर्जर विद्युत उपकरण के सहारे बिजली की सप्लाई उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। आए दिन आपूर्ति ठप होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि नधिरा सब स्टेशन से जब बखरिहवां फीडर जोड़ा गया तो क्षेत्र के लोगों में खुशी थी कि उन्हें बेहतर बिजली मिलेगी लेकिन आए दिन बिजली बंद होने से उनकी मंशा पर पानी फिर गया है। पीसीएल के अफसर पुराने उपकरण का हवाला देकर पल्लू झाड़ ले रहे है जबकि उन्हीं के द्वारा जर्जर हो चुके उपकरणों को बदला नहीं जा रहा है। उप खंड अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि आंधी के कारण बिजली आपूर्ति में रूकावट आ रही है। डब कहीं ब्रेकडाउन को ठीक किया जा रहा तो उसके बाद आई आंधी से फिर दूसरा तगह तार टूट जा रहे है। जर्जर उपकरण व बिजली के तारों को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें