फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में पुलिया के नीचे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के बैरहवा मोड़ पर बुधवार की सुबह सुनील (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। वह मंगलवार की शाम बाइक से घर से निकला।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव का निवासी सुनील पुत्र देवराज भारती मंगलवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। उसे रात में ही पड़ोस की किसी गांव में शादी में बैंड बाजा बजाने के लिए जाना था। वह गांव से किसी दूसरे की बात लेकर निकला था। रात में वह शादी में बैंड बजाकर घर के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बैरिहवा पुलिया के नीचे झाड़ियों में एक युवक को मृत हाल में देखा। इस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल सौ पर दी। फिर पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उसकी शिनाख्त सुनील पुत्र देवराज भारती निवासी नौडीहा के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही किसी समय युवक दुर्घटना का शिकार हो गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें