घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में बुधवार को करेंट की चपेट में आने से श्यामजी यादव (28) की मौत हो गई। वह घटना के वक्त घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
लोहांडी गांव निवासी श्यामजी यादव पुत्र बच्चा यादव बुधवार सुबह करीब 10 .30 बजे अपने घर मे केबल के तार से बोर्ड में बिजली जोड़ रहा था। इस दौरान उसे पहली बार करेंट लगा तो वह दूर जा गिरा। फिर उठकर वह तार जोड़ने लगा। उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे घोरावल सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।श्यामजी के तीन वर्ष, दो वर्ष व चार महीने की तीन बेटियां हैं। विद्युत विभाग के जेई विनय गुप्ता ने बताया कि श्यामजी के घर का केबिल खराब था। वह नहाकर नंगे पांव केबल के तार से बोर्ड के तारों को जोड़ रहा था। उसी दौरान करेंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।