फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को बनाएंगे ऐतिहासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव 26 जून को लखनऊ में आएंगे। उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार शुरू हो गई है। बुधवार को संगठन के जिले के प्रभारी मोहम्मद खुर्शीद ने जिले के पदाधिकारियों के साथ रामलीला मैदान में बैठक की। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। निर्णय लिया गया कि सोनभद्र से दो सौ कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला प्रभारी खुर्शीद का स्वागत युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बैठक में कहा कि युवा परेशान है। दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश है। उसके पास रोजगार नहीं है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी युवा निराश बैठा है। जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है विकास के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। महंगाई चरम पर है। देश में खोखले वादों वाली सरकार चल रही है। लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि जिले से दो सौ कार्यकर्ता लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में जाएंगे। संगठन को मजबूत किया जा रहा है। युवाओं का झुकाव तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में डीजल- पेट्रोल का दाम मनमाना रूप से बढ़ा है। गैस की कीमतों में भी इजाफ हुआ है। इससे आम जनमानस सीधे तौर पर प्रभावित है। जिले में गिट्टी- बालू का दाम इतना बढ़ चुका है कि लोगों का निजी काम नहीं हो पा रहा। बैठक का संचालन लोकसभा महासचिव दिनेश तिवारी ने किया। यहां मनोज मिश्रा, संजय दुबे, शांतनु श्रीवास्तव, श्रीकांत मिश्र, अजित शुक्ल, सूरज वर्मा, अभय शुक्ला, नियाज अंसारी, अनिल कुमार, मीरा कुमारी, विनोद कुमार, अतुल पांडेय, शिवम, गोलू कुमार, रामबाबू, हिमांशु, गिरवर, विकास, शुभम पांडेय, सत्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें