फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से रोशन हो रहे गरीबों के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान के तहत सौभाग्य योजना से गुरुवार को 12 गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन वितरित किया गया। ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ ने भलुआ टोला बैरियर के पास लगे शिविर में कनेक्शन वितरण का प्रमाण पत्र पात्रों को दिया।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री की इस योजना से जिले के करीब डेढ़ लाख लोग लाभान्वित होगें। यह लाभ उन सभी लोगों को मिल रहा है जो गरीब परिवार के हैं। इस योजना में ग्राम पंचायत व शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। बताया कि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत व ओबरा नगर पंचायत के अधिकांश टोलों में छाये अंधकार को दूर करने के लिए सरकार विद्युत खंभे लगवाने का काम कर रही है।
मुख्य मार्ग व संपर्क मार्ग से जुड़े गांवों तक बिजली पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बिजली की रोशनी गांव में पहुंचते ही शहरों व गांवों के बीच की खाई मिट जायेगी। गांव के हर घर बिजली की रोशनी से जगमगा उठेंगे। इस दौरान एसडीओ विवेक कुमार, रामलाल, अंबुज प्रजापति, ब्रह्मदत्त, भाजपा के ओबरा विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सतीश पांडेय, अजय भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें