फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी सम्मेलन में दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर गुरुवार को ब्लॉक सभागार में लाभार्थी सम्मेलन हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताई गई। घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की चलाई जा रही योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, ऋण मोचन, शिक्षा योजना, बाल विकास योजना व पशुपालन से संबंधित योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ जय प्रकाश चौबे ने किया। संचालन विंध्यवासिनी मिश्रा लहरी ने किया। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, अमरनाथ पटेल, सुनील चौबे, राममूर्ति कुशवाहा, सुरेंद्र मौर्य ने भी संबोधित किया। यहां बद्री प्रसाद, मोतीलाल वर्मा, राम उदय यादव, राममूर्ति पाल, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, पवन कुमार, अजय कुमार, अरुण सोनकर, रमेश सिंह, सुरेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें