फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र अध्यक्ष और अवधेश बनें मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी परिषद की बैठक रविवार को डीआर पैलेस में हुई। इसमें रेणुकूट लौंगिंग प्रभाग एवं दुद्धी विक्रय प्रभाग के कर्मचारियों के समस्याओं, समाधान पर चर्चा हुई। बाद में चुनाव कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। देवेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष और अवधेश कुमार सिंह को मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व प्रांतीय मंत्री निजामुद्दीन के नेत़ृत्व व राधेश्याम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद रेणुकूट लौंगिंग प्रभाग व दुद्धी विक्रय प्रभाग में पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। इसमें देवेंद्र कुमार सिंह को प्रभागीय अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार सिंह मंत्री, सौरभ कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, दुद्धी विक्रय प्रभाग में रमेश कुमार कश्यप अध्यक्ष, सच्चिनानंद दूबे प्रभागीय अध्यक्ष, अवधेश चंद्र श्रीवास्तव मंत्री व क्षेत्रीय पदाधिकारियो में पीएन पासवान प्रभागीय अध्यक्ष, रामलाल यादव को उपाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार मिश्रा को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी राधेश्याम ने पदाधिकारियों की घोषणा की। यहां हरेराम सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह, शिवशंकर राम, नागेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। सभा का संचालन योगेंद्र कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें