सोनभद्र । बैंकों में क्लोजिंग के चलते तीन दिन से लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी। जिले के ज्यादातर एटीएम का शटर गिरा रहा लेकिन जहां खुले थे वहां के पैसे ही नहीं थे। क्लोजिंग के कारण वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शनिवार को बैंकों में लेनदेन का काम भी ठप रहा।
तेंदूआ के कमलेश ने बताया कि शनिवार को वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए स्टेट बैंक पहुंचे। एटीएम का शटर तो खुला था लेकिन एटीएम में रुपये ही नहीं थे। इसके बाद वे राबर्ट्र्सगंज नगर के सभी एटीएम का चक्कर लगाते रहे लेकिन कहीं भी रुपये नहीं निकला। सहिजन कला निवासी किशन कुमार भी एटीएम का चक्कर लगाते थक गए लेकिन रुपये नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें खेती किसानी के लिए रुपये की जरूरत थी और वे दो दिन से परेशान है लेकिन एटीएम रुपये ही नहीं दे रहा। बताया कि साहूकार भी रुपये देने से इंकार कर रहा है। रसवल नई बारा निवासी परीक्षा सिंह व लोक निर्माण कालोनी राबट्र्सगंज की रितू कुशवाहा भी एटीएम बंद होने से परेशान रहीं। पारीक्षा सिंह ने बताया कि उन्हें गैर प्रांत शिक्षा ग्रहण कर रहे परिवार के युवा को रुपये भेजना था लेकिन बैंक में क्लोजिंग व एटीएम से रुपये न निकलने के कारण वे उसके खाते में धन नहीं डाल पा रहे हैं।