फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारेषण लाइन में खराबी से घटा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से जहां 2000 मेगावाट उत्पादन होने से निगम ने राहत की सांस ली। वहीं ओबरा, पारीक्षा या फिर हरदुआगंज से निकली पारेषण लाइनों में खराबी के कारण थर्मल बैंकिंग करनी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ थर्मल बैंकिंग से नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात थर्मल बैंकिंग 300 सौ मेगावाट से बढ़कर 600 मेगावाट तक पहुंच गई। 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों से बुधवार की शाम 2034 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। अनपरा परियोजना से इतना बड़ी उत्पादन काफी अर्से बाद होने से परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लेकिन थर्मल बैंकिंग (उत्पादन घटाना) से निगम की माथे पर बल पड़ गया है। 24 घंटे पहले जहां उत्पादन निगम की चार परियोजनाओं अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज से 300 मेेगावाट थर्मल बैंकिंग की जा रही थी, वहीं बुधवार की शाम यह बढ़ कर छह सौ मेगावाट तक पहुंच गई। अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह के मुताबिक अनपरा परियोजना से लगातार उत्पादन में इजाफा हो रहा है। ओबरा, पारीक्षा या फिर हरदुआगंज से निकली पारेषण लाइनों में खराबी के कारण थर्मल बैंकिंग करनी पड़ रही है। शाम चार बजे अनपरा से 2034, ओबरा से 315, पारीछा से 452 व हरदुआगंज से 339 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें