फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपन-गढ़वा रूट पर जल्द दौड़ने लगेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही 140 किमी दूरी वाले चोपन-गढ़वा रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रैकों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार की शाम चार बजे चोपन से गढ़वा तक इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन का ट्रायल कर ट्रैक और सुरक्षा मानकों की स्थिति जांची गई। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद चोपन-गढ़वा रूट पर इलेक्ट्रिक मालगाड़ियां, इसके कुछ दिन बाद इलेक्ट्रिक रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि गढ़वा से रेणुकूट तक का कार्य एक वर्ष पूरा हो चुका था। चोपन से रेणुकूट के बीच करीब 50 किमी काम शेष था, जिसे भी रविवार की सुबह पूरा कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद चीफ कमिश्नर आफ रेल सेफ्टी पीके आचार्या, डीआरएम एमके अखोरी गढ़वा से रेणुकूट होते हुए चोपन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद शाम चार बजे चोपन से ट्रायल के रूप में इलेक्ट्रिक ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान रेलकर्मियों के साथ लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। दोनों अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के बाद सुरक्षा के सभी बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नियमित ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी जाएगी। बताया कि इस काम में अधिकतम सप्ताह का वक्त लगेगा। कुछ तकनीकी चीजों को लेकर राज्य सरकार से वार्ता चल रही है। उसका भी शीघ्र हल निकल जाएगा। बता दें कि इलक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से जहां गति बढ़ेगी। वहीं राजस्व में वृद्धि के साथ ट्रेनों की संख्या में इजाफा भी देखने को मिलेगा। इस मौके पर सीनियर डीओएम आधार राय, डीटीएम सौरभ कटारिया, एईन अतुल त्रिपाठी, एसके राय, बीके द्विवेदी, एसबी टोपनो, जगदीश प्रसाद, दीपक राय, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें