फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाया शौर्य, दिलाया संकल्प, किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। 69 वें गणतंत्र दिवस का उल्लास शुक्रवार को जनपद में दिखा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। इसमें ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद जहां उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया, वहीं पुलिस टीमों और अग्निशमन दलों ने अलग-अलग तरीके से अपने शौर्य का प्रदर्शन कर देशभक्ति की अलख जगाई। इस दौरान लोगों को जल संरक्षण की सीख भी दी गई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने झंडा रोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और गुब्बारे छोड़े। अमर शहीदों को नमन कर संविधान की खूबियों पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने सभी को देश की एकता, अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया और देश रक्षा में सर्वस्व न्यौछावर रहने का आह्वान किया। अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, पुलिस टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की।इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संत जोसेफ कांवेंट स्कूल के बच्चों को पहला पुरस्कार मिला। डीएम ने सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रख्यात साहित्यकार अजय शेखर, आदिवासियों के उत्थान में अहम भूमिका अदा करने वाली शुभा बहन, राष्ट्रपति से पुरस्कृत ओमप्रकाश त्रिपाठी सहित सहित अन्य को सम्मानित किया। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी राबर्ट्सगंज अपर्णा सिंह ओर उनकी टीम ने जल संरक्षण प्रदर्शनी आयोजित की। डीएम, एसपी ने शुभारंभ किया। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ, जल संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल की।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट में डीएम पीके उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। भारत की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। गरीब, असहाय पुरुष-महिलाओं में गर्म कपड़े वितरित किए। जिला अस्पताल में सीएमओ डा. एसपी सिंह, सीएमएस डा. पीबी गौतम के साथ मरीजों में फल वितरित किया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का हाल जाना। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा (पत्नी) को अंगवस्त्रम्, मिष्ठान और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक केबी सिंह, एएसपी डा. अवधेश सिंह, अरूण कुमार दीक्षित डिप्टी कलेक्टर राज कुमार, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीर सपूतों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का प्रेरणा स्थल रहे शहीद उद्यान परासी में शुक्रवार की दोपहर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीदों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ रामाश्रय ने गौरव स्तंभ पर माल्योर्पण कर अमर शहीदों को याद किया। कहा कि अमर शहीद महादेव चौबे की यह कर्मस्थली अभी भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह यहां से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में अपना अहम योगदान दें। तहसीलदार नंदलाल सियंह ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता, परोपकार, राष्ट्र की एकता को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर खान अधिकारी एसके दास, जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट, एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुवेर्दी, राजेश द्विवेदी, दीपक केशरवानी, धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, उमाशंकर पांडेय, अरविंद तिवारी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, ऋषि गिरि, प्रकाश गिरि ने भी अमर शहीदों को नमन कर उनको याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें