सोनभद्र/दुद्धी/घोरावल। जिले की तीनों तहसीलों में महीने के पहले मंगलवार को तहसील समाधान दिवस पर 253 मामले आए। सिर्फ 23 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष 230 मामलों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
दुद्धी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह ने कहा कि अब संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागों की समस्याओं को सुनेंगे और जो प्रकरण मौके पर निस्तारित नहीं होंगे, उनका विभागीय कार्मिकों की टीम के जरिए किया जाएगा। दुद्धी में सिर्फ एक मामले का मौके पर निस्तारित किया गया, जबकि अधिकारियों की टीमों ने छह मामले निस्तारित किए। कुल 75 शिकायती पत्र आए, जिसमें से कुल सात मामलों को निस्तारित किया गया। बाकी बचे 68 मामलों को समय-सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, एसडीएम भानु प्रताप सिंह, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, पीडी एनएन मिश्रा, डीएसओ राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। सदर तहसील पर सीडीओ रामाश्रय एवं एसडीएम विशाल यादव 47 मामलों को सुनते हुए मौके पर तीन मामलों को निस्तारित किए। टीम ने चार मामलों का निस्तारण किया। जिससे कुल सात मास्त्रत्त्मले निस्तारित किए गए। घोरावल तहसील में डीआईजी विंध्यांचल परिक्षेत्र मिर्जापुर प्रेम प्रकाश, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, एसडीएम शादाब असलम ने 131 मामलों को सुना और मौके पर पांच मामले निस्तारित किए गए। टीम ने चार मामले निस्तारित किए।, जिससे घोरावल में कुल नौ मामले निस्तारित किए गए। तहसीलदार कड़ेदीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।