फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रहने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में वन भूमि से हटाए गए खानाबदोशों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील दिवस में डीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। उधर मारकुंडी घाटी स्थित इको प्वाइंट के समीप राजमार्ग के किनारे वन कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली से सामान उतारने के विरोध में खानाबदोशों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि सीओ विवेकानंद तिवारी ने सामान भिजवाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

सांय करीब चार बजे इको प्वाइंट के समीप सड़क के किनारे वनकर्मी दो ट्रैक्टर-ट्राली से खानाबदोशों का सामान उतारने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर तहसील में धरना दे रहे खानाबदोश भी वहां पहुंच गए वन कर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाने लगे। खानाबदेशों ने कहा कि वर्षों से जिस भूमि पर वे लोग रह रहे थे वहां से हटा दिया गया। अब रहने के लिए अन्यत्र जगह की तलाश कर रहे हैं, लेकिन वनकर्मी उन्हें दो चार दिन की भी मोहलत नहीं दे रहे। आरोप लगाया कि कुछ वनकर्मियों ने उनसे सुविधा शुल्क लेकर बसाया था। वहीं हंगामा और जाम की खबर मिलते ही सिटी सीओ, शहर कोतवाल राजीव मिश्रा, महिला थाना प्रभारी मधु पनिका इको प्वांइट पहुंच र्गइं। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि जाम नहीं लगा था। वनकर्मियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली से उतारे गए सामानों का विरोध कर रहे थे। कहा कि खानाबदोशों ने जहां कहां वहां उनका सामान ट्रैक्टर-ट्राली से भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें