सोनभद्र। गुजरात में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वाहन पर पथराव होने से कांग्रेसी नाराज है। शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में बढ़ौली चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पुतला दहन से पूर्व पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे राहुल गांधी के वाहन पर हुए पथराव की निंदा की। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शासन और प्रशासन की तारीफ करते है। प्रशासन की चूक से राहुल गांधी के वाहन पर पथराव हुआ। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि मोदी सरकार में कानू न व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। नूरउद्दीन खां, लवकुश प्रसाद केशरी, अनिल कुमार सिंह और बृजेश दूबे ने कहा कि राहुल गांधी के वाहन पर पथराव करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। इस मौके पर अमित चतुर्वेदी, सोनी गुप्ता, धीरज पांडेय, मो. सेराज हुसैन, कौशलेश पाठक, कन्हैया पांडेय, दयाशंकर पांडेय, कौशल किशोर मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।