फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मासूम की मौत,13 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मासूम की मौत,13 भर्ती
विज्ञापन

सोनभद्र (म्योरपुर)। थाना क्षेत्र के पडऱी ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोले में संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से सोमवार को डेढ़ वर्षीय सुधरी पुत्री हरेंद्र की मौत हो गई। बीमारी हाल में चार बच्चों समेत 13 लोगों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एकाएक बीमारी की चपेट में आए लोगों की वजह से गांव में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पडऱी ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ टोले में सुधरी(डेढ़ साल) पुत्री हरेंद्र यादव की संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गयी। उधर हरेंद्र (32), उसकी बेटी पिरो (7), बेटा ऋषिमुनि (2) एवं पत्नी सीमा (30) भी बीमारी की चपेट में आकर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती हैं। इसके अलावा गांव की कलावती (30), प्रवेश कुमार (2), सुनीता (28), अखिलेश यादव (5), पार्वती (50), प्रिंस कुमार (2), रामअधार (60), संतोष (16), लक्षणधारी (60) का भी उपचार म्योरपुर सीएचसी में चल रहा है। म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि सभी बच्चे कुआं के दूषित पानी की वजह से बीमार लग रहे हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। उधर ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की व्यवस्था किए जाने एवं स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।-राजेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें