फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा, 52 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन विभाग से रोक के बावजूद चल रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (वाराणसी) डीके त्रिपाठी के नेतृत्व में परिवहन अधिकारियों ने 52 वाहनों को सीज कर दिया। इसमें ओवरलोड बालू, गिट्टी और सवारी वाहन शामिल है। कार्रवाई से मोटर मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

शनिवार से जिले में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (वाराणसी) डीके त्रिपाठी के नेतृत्व में मिर्जापुर के आरटीओ पर्वतन राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ जीपी सिंह, जिले के एआरटीओ एसपी सिंह ने बालू, गिट़्टी लदे ट्रक, सवारियों से भरी बस समेत अन्य वाहनों को रोक कर चेकिंग करना शुरू किया। देर रात बभनी और म्योरपुर थाना क्षेत्र में अधिकारियों ने ओवरलोड 13 वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया। रविवार को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग की। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (वाराणसी) डीके त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग दौरान ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे 35 ट्रकों और 17 सवारी वाहनों को पकड़ कर सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कास्त्रर्त्त्रवाई जारी रहेगी। उधर चेकिंग की खबर मिलते ही चालकों ने जगह-जगह ट्रकों को खड़ा कर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें