सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ टोला में रविवार की सुबह सिंपी (17) पुत्री राजेश का नागिन ने डस लिया। परिवार वाले उसे झाड़फूंक कराने के लिए ले गए लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में उस समय हलचल मच गई जब उस क्षेत्र के लोग नागिन को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल में पहुंच गए और लोगों को दिखाने लगे।
रविवार की सुबह सिंपी आलमारी पर रखे केरोसिन के डिब्बे को उतारने गई थी, उसी समय नागिन ने डस लिया। परिवार वाले उसे लेकर झाड़फूंक कराने निकल गए। हालत में सुधार न होता देख जिला अस्पताल ले गए। उधर गांव में जब सर्प के आलमारी पर बैठने की जानकारी क्षेत्र के युवाओं को हुई तो वे हिम्मत जुटाकर मच्छरदानी के सहारे उसे पकड़ लिया और डिब्बे में कैद कर लिया। जब युवक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब लोगों ने देखने के बाद बताया कि यह तो नागिन है। उसे देखने लिए भारी भीड़ लगी रही। किशोरी के वाराणसी रेफर होने के बाद युवकों ने नागिन को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। उधर जुगैल गांव में सर्प ने सपेरा अफसर खरवार (45) को के जीभ और हाथ में स लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सपेरा जुगैल के घुसिया टोला के रहने वाले रणजीत यादव के घर सर्प पकड़ने गया था।