फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमा हो वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा/शक्तिनगर)। खड़िया में शनिवार को प्रधानों की बैठक हुई। अध्यक्षता अनपरा इलाके ककरी प्रधान प्रतिनिधि रामविशाल दुबे ने की। कहा कि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव और उनके साथ चल रही निगरानी समिति पर दर्ज किया गया मुकदमा तत्काल वापस लिए जाए।
विज्ञापन

बीना इलाके के घरसड़ी प्रधान सत्यप्रकाश भारती ने सुरक्षा का मसला उठाते हुए कहा कि पूरे जिले के प्रधान असुरक्षा की भावना में जी रहे हैं। कन्हौरा प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान प्रधानों ने एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिए जाने के मसले पर भी आवाज उठाई और बाहर के लोगों की भर्ती पर रोक न लगने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी। कोटा प्रधान शांती देवी, चिल्काटांड़ प्रधान रवींद्र यादव, परसवार राजा प्रधान सुमित्रा देवी, चंदुआर प्रधान निर्मला देवी, जमशीला प्रधान शांति देवी, बांसी प्रधान शिव कुमारी, ककरी प्रधानी पार्वती देवी, रेहटा प्रधान लालमती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें