फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरटीई की 3970 सीटों पर आए 3062 आवेदन, चुनिंदा स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले में 449 निजी स्कूलों में आरक्षित 3970 सीटों के लिए महज 3260 आवेदन ही आए हैं। इसमें भी 129 आवेदन अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। बुधवार को पहले चरण में चयन के लिए चयन प्रक्रिया में 2916 आवेदनों पर विचार किया जाएगा। एक तरफ कम आवेदन और दूसरी तरह साख वाले तीन से चार निजी विद्यालयों में ही प्रवेश के लिए मारामारी की स्थिति के चलते 1000 से अधिक सीट के खाली रहने की स्थिति बन गई है। अब इन सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण में आवेदन-चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि आरटीई के लिए जिले के 449 निजी विद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें डीएवी, जयपुरिया, सनबीम जैसे साख वाले विद्यालयों में निर्धारित सीट से पांच गुना तक अधिक आवेदन पहुंचने से मारामारी की स्थिति बन गई है। वहीं दूसरी तरफ कान्वेंट सरीखे कई विद्यालय अल्पसंख्यक दर्जा के चलते इस चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। शेष विद्यालयों के प्रति काफी कम दिलचस्पी दिखाए जाने से जहां पहले चरण में ढेरों सीट खाली रहने की स्थिति बन गई है। वहीं दूसरे-तीसरे चरण में आवेदन की स्थिति क्या रहेगी? इसको लेकर भी चर्चाएं बनी हुई हैं। आरटीई प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण में दो फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन की प्रक्रिया अपनाई गई थी। मंगलवार को जो स्थिति सामने आई है। उसके मुताबिक 3062 आवेदन किए गए हैं। उसमें 129 आवेदन अपूर्ण पाए गए। इसके चलते 2916 आवेदन ही चयन प्रक्रिया के लिए अर्ह पाए गए हैं। विद्यालयवार सीटों की उपलब्धता और प्रवेश के लिए विद्यालय चयन के दिए गए विकल्प को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बता दें कि दूसरे चरण के लिए 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें