फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना अंतर्गत खलियारी रोड पर मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में हीरालाल (25) की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। हीरालाल भभुआ जिले के अधौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं घायल युवकों की पहचान तेनुआ निवासी बुद्धिराम (40), सरईगढ़ निवासी जितेंद्र तिवारी (36) के रूप में हुई। उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। हीरालाल खलियारी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में करही मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें