फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से बनकर तैयार बर्न यूनिट में लटक रहा ताला

विज्ञापन
लोढ़ी में नवनिर्मित बर्न यूनिट भवन। संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जरी का भवन बनकर तैयार है। डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों की कमी के चलते अभी तक मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो सका है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बने बर्न यूनिट वार्ड के बाहर बाथरूम और एसी का पानी जमा हुआ है। वार्ड में साफ-सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है। सोमवार को वहां एक लावारिस मरीज भर्ती मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर मेें करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जरी भवन का निर्माण हुआ है। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल ने अगस्त 2015 मेें ही भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया है। इसके बावजूद उपकरणों, साज/सज्जा सामग्री, डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों के अभाव में अभी तक बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल शुरू नहीं हो सका है।
वर्तमान में जिला अस्पताल के एक कमरे को बर्न यूनिट बनाया गया है लेकिन उसमें सुविधाओं का अभाव है। कमरे के बगल में स्थित शौचालय और बाथरूम की हालत बदतर है। वार्ड में सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है और कमरे के बाहर बाथरूम और एसी का पानी जमा होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों को बर्न यूनिट और प्लास्टिक सर्जरी को चालू करने के लिए डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों और उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया गया है। मातहतों को बर्न यूनिट में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का निर्देश दिया गया है।

जिला संयुक्त चिकित्सालय के बर्न यूनिट कक्ष के बाहर जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : SONBHADRA

जिला संयुक्त चिकित्सालय के बर्न यूनिट कक्ष । संवाद- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें