सोनभद्र। जिले में बगैर हेलमेट और फेस मास्क पहन कर दो पहिया वाहनों को चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। शनिवार को राबर्ट्सगंज और घोरावल कोतवाली क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन कर चलने के आरोप में छोटे-बड़े 30 वाहनों का चालान कर दिया गया।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल अंजनी कुमार की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान सात वाहनों का चालान कर दिया गया। घोरावल: कोतवाली पुलिस मास्क तथा हेलमेट न लगाने एवं आवश्यक कागजात के अभाव में 21 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। गौरतलब है कि जिले के एसपी के निर्देश पर जनपद में कोविड-19 के नियमों का पालन तथा अपराध रोकने तथा अवैध वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान 21 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।इन वाहनों का चालान हेलमेट न पहनने, चेहरे पर मास्क न लगाने, आवश्यक कागजात न होने आदि कारणों से किया गया।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाइक चलाते समय या उस पर सवारी करते समय हेलमेट व मास्क का इस्तेमाल करें।