राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में मतदाता पुनिरीक्षण कराते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर ति?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ अतर्गत सदर विधायक भूपेश चौबे ने राबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कालेज और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में बीएलओ के साथ नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़वाया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक, युवतियों से अपना नाम वोटरलिस्ट में चढ़वाने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने बूथ नंबर 14, 16 में 30 नए मतदाताओं के नाम बढ़वाए, जो पहली बार मतदान करेंगे। ऐसे ही वार्ड नंबर दो में चार नए मतदाता, वार्ड नंबर 23 में छह नए मतदाता बनाने का काम किया गया। आग्रह किया गया कि जो लोग मतदाता नहीं है, वह मतदाता बने। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता बनकर मतदान करना यही सबसे बड़ा अधिकार है, जिससे हम अपने पसंद का जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, आशीष अग्रवाल, सभासद विनोद सोनी, मुन्नी देवी, प्रेम कुमार, बीएलओ विभा सिंह, मनोज कुमार चौबे, रमेश कुमार, कलावती, सुशील कुमार आदि शामिल रहे।