फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 30 हजार, लिंक भेजकर लगाया 47 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी/बभनी। पुलिस की टीम ने साइबर जालसाजों के शिकार तीन लोगों को उनके खाते में ठगी की धनराशि वापस कराई। कुल 73 हजार रुपये धोखे से पीड़ितों के खाते से उड़ा लिए गए थे।
विज्ञापन

सीओ दुद्धी राजेश राय ने बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी रत्नेश कुमार गुप्ता के खाते से साइबर ठगों ने लिंक भेजकर 47400 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम ने 45 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई। न्यायालय के आदेश के बाद संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 33247 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। दूसरे मामले में ग्राम धनौरा दुद्धी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 20998 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। शिकायत पर साइबर टीम ने 18404 रुपये होल्ड कराए और न्यायालय के आदेश के बाद 10199 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराए। वहीं बभनी पुलिस ने ग्राम बैना निवासी शिवकुमार से नौकरी का झांसा देकर ठगों ने 30 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। बभनी की साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें