फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 और संक्रमित मिलने पर संख्या साढ़े तीन हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र।जिले में 15 म हिलाओं समेत 49 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर अब तक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 3518 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 39 मरीज वृहस्पतिवार को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3236 हो गई है। वृहस्पतिवार को 49 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 232 हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को भी 1521 लोगों का सैंपल लिया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1509 लोगों की वृहस्पतिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 49 पाजिटिव और 1460 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 143876 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 142326 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3518 पाजिटिव और 138808 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1550 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वृहस्पतिवार को 49 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 232 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 17 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियजों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें