राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी देती एंटी रोमि?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय पर एंटी रोमियो टीम की ओर से नगर में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। एंटी रोमियो टीम प्रभारी शिवानी मिश्रा ने शहर के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया।
बढौली चौक, धर्मशाला चौक, चंडी होटल, महिला तिराहा, साईं हॉस्पिटल कोचिंग सेंटर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित सहित अन्य विद्यालयों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान महिला एसआई शिवानी मिश्रा ने शहर के कस्बे, बाजार व अस्पताल , स्कूल, कॉलेज में मिलने वाली लड़कियों और महिलाओं से उनके सुरक्षा के संबंध में बात कर उनकी परेशानियां पूछी गई। उनकी सुरक्षा के संबंध में यूपी डायल 100, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में उपयोगी जानकारी देकर इन नम्बरों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर एक प्रयास किया जाता है। आप लोग घबराए नहीं नि:शुल्क नंबर के साथ आसपास के थाने चौकियों पर जाकर परेशान करने वालो की शिकायत करें। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना सिंह, अभिषेक पांडेय, रवींद्रनाथ मिश्र,जितेंद्र ,अरविंद आदि उपस्थित रहे।