जिले के समस्त नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 27 शिकायत पत्रों पर सुनवाई करते हुए समाधान किया गया। नगर निकायों में सफाई, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका में आयोजित संभव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और ईओ मुकेश कुमार ने की। इस मौके पर वार्ड 19 के सभासद अमन चौरसिया ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 1, रेणुकूट में 5, पिपरी में 3, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे संवाद और उसका समयबद्ध निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राजेश सहित नगर पालिका कर्मचारी विमलेश, आकाश रावत, संत सोनी आदि उपस्थित रहे।
बिरोजा फैक्ट्री नाहन में बरसात से नुकसान का अवलोकन करते वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन केएस खाची