फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 266 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। चारों केंद्रों पर 266 मरीजों का उपचार हुआ। मेले में मलेरिया, टायफाइड, खांसी, वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आए। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेला में 35 मरीजों का उपचार हुआ। जांच के बाद मरीजों को दवा दी गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट मनोज राठौर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में 94 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मरीजों की ब्लड जांच, शुगर, एचआईवी, टायफाइड, एमपी, डेंगू की जांच की गई। जांच में मलेरिया, टायफाइड और खांसी के मरीज अधिक पाए गए। जिला चिकित्सालय के चिकित्सको की टीम ने मरीजों का उपचार किया। टीम में डॉ.सतीष कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अखिलेश राय, एलटी मनीष कुमार, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एएनएम सितारा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
वहीं नगवां ब्लाक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 मरीजों का इलाज हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अमित सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेल में 102 मरीजों का उपचार हुआ। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया 15 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर उन्हें आयरन, चार महिलाओं की डिलीवरी कराई गई।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि 26 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, शुगर की जांच हुई है। इस मौके पर सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में 35 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें