सोनभद्र/केकराही/सलखन/खलियारी। जिले के पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 256 मरीजों का उपचार हुआ।
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ी है। इसलिए सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के ज्यादा मरीज आए। रविवार को कुल 45 मरीजों का उपचार हुआ। मनोज राठौर, मीना, अनिल सिंह, कृष्णकांत चौबे आदि उपस्थित रहे।
पीएचसी खलियारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि 90 मरीजों का इलाज हुआ। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के थे। गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि यहां 10 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच कर आयरन, कैल्सियम की गोलियां दी गईं। लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि 13 मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, सुगर की जांच की गई। सीएचओ सुनीता यादव, फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में 41 मरीजों की जांच हुई। नया पीएचसी सलखन में 67 लोगों की जांच कर दवा दी गई। जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सक डॉ. सतीष कुमार, अखिलेश राय, मनीष कुमार, सितारा, राजेश कुमार की टीम ने उपचार किया।