फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुबह नौ बजे तक छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनांचल के तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। बीते 24 घंटे में सोनांचल के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन शीतलहर चली। गलन से लोग बेहाल नजर आए। अवकाश होने की वजह से अधिकांश लोग घरों में ही रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के बीच वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वाहन हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए।
सुबह सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम ढलने के साथ ही ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पूरे दिन सर्द हवाएं चलीं। लोग खुद को सिर से पांव तक गर्म कपड़े में ढककर ही बाहर निकले। रॉबर्ट्सगंज के सार्वजनिक स्थलों के साथ ही मोहल्लों में अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग प्रशासन से लोगों ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें