फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवती के बारे में सूचना देने पर 25 हजार इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से फरवरी 2020 लापता एक युवती का अब तक पता नहीं चल सका है। जबकि मामले में नामजद दोनों आरोपियों को वर्ष 2023 में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में महिला अपराध से जुड़ी विशेष अदालत और हाईकोर्ट भी युवती का जल्द पता लगाने का आदेश चुकी है। हाईकोर्ट में 23 मार्च को मामले की सुनवाई होनी है। एसपी ने युवती के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की शुक्रवार को घोषणा की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी वंशराम और उसके साथी वरेश कुमार उर्फ मोहन निवासी सुकृत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 16 फरवरी 2020 की सुबह घर से निकली, उसके बाद से पता नहीं चला। दोनों आरोपियों पर दोस्तों के साथ गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अक्तूबर 2023 में दोनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। लेकिन युवती का पता नहीं चला। इस कारण चार्जशीट पर सुनवाई लंबित है। क्षेत्राधिकारी सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के मुताबिक लापता युवती की तलाश जारी है। उसके बारे में सूचना देने वाले को एसपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उनके या प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी जा सकती है। नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें