ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सिलाई प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के 25 महिलाएं, युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं।
मंगलवार को भी प्रशिक्षण जारी रहा। संस्थान के निदेशक विशाल खन्ना का कहना है कि युवाओं को 12 दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया, जो 25 अप्रैल को संपन्न हुआ है। इसमें 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभी संस्थान में 31 दिवसीय सिलाई का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के लिए 25 महिलाएं, युवतियां पंजीकृत है, जिन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शॉपकीपर (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) का छह दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाना था। मगर अभी शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही यह प्रशिक्षण भी शुरू कराया जाएगा।