फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारों तहसील में आए 248 मामले, निस्तारित हुए सिर्फ 35 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम चंद्रविजय सिंह और एसपी डा.यशवीर सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्या का समाधान किया गया। यहां जमीन पर कब्जे का मुद्दा छाया रहा। चारों तहसील में आए 248 मामलों में सिर्फ सिर्फ 35 मामले ही निस्तारित किए जा सके।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के भवानीपुर गांव की रहने वाली रिमू कुमारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम से समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर जमीन पर कब्जे की शिकायत की। बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोग जोत कोड करते हुए कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल के सह पर विपक्षी ऐसा कर रहे हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई।
इसी तरह से सदर तहसील क्षेत्र के अमौली निवासी दीनानाथ ने प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। इस तरह से संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 104 शिकायतें आई। इसमें 15 मामले मौके पर निस्तारित हुए। चार मामला टीम भेजकर निस्तारित कराया गया। इस तरह से कुल 19 मामले निस्तारित हुए। शेष 85 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में ओबरा तहसील में समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ के साथ एसडीएम प्रभाकर सिंह, तहसीलदार के समक्ष 29 शिकायतें आईं। मौके पर तीन मामले निस्तारित हुए। 26 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील घोरावल में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम राजेश सिंह, सीओ अमित सिह, तहसीलदार ने समस्याएं सुनी। यहां आए 76 मामलों में नौ मामले निस्तारित किया गया। शेष 67 प्रकरण के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। दुद्धी तहसील में एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दुबे के साथ एसडीएम सुरेश राय, तहसीलदार, सीओ ने 39 शिकायतें सुनते हुए चार मामलों का निस्तारण किया।शेष 35 मामलों के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें