तलाशी में कार के अंदर से बोरी में दो क्विंटल 43 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के पौड़ी थाना निवासी केनूर बहेलिया, जानकी बाई, रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ईटौरा निवासी लवकुश साकेत, नागौद थाना क्षेत्र निवासी प्रेमलाल चर्मकार और बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी अनूप पासवान के रूप में हुई। पु
लिस की पूछताछ में तस्करों ने सतना के पौड़ी निवासी छोटा पटेल उर्फ छोट्टन को अपना सरगना बताया। वह बिहार से ले जाकर गांजा मध्य प्रदेश में बेचते हैं। आमदनी का कुछ हिस्सा ही उन्हें मिलता था। बाकी पैसा छोट्टन अपने पास रख लेता था। पूछताछ के बाद तस्करों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।