सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या 3760 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 33 मरीज शुक्रवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 3465 हो गई है। एक्टिव मामले 242 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1192 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1475 लोगों की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 24 पाजिटिव और 1451 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 156094 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 154805 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3760 पाजिटिव और 151045 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1289 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को 24 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 242 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 20 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवा रको पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।