फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 238 मरीज हुए स्वस्थ, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तो बढ़ती जा रही है, लेकिन बृहस्पतिवार को जो रिपोर्ट आई उसमें स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 238 रही। यह संक्रमितों के लिए अच्छी खबर है। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। 422 नए संक्रमित भी मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 9326 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 6207 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 110 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय केस की संख्या 2019 है। बीते 15 दिन के भीतर संक्रमितों की संख्या 3275 रही है। अब तक चार लाख 30 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दो गज की दूरी मास्क जरूरी के नियम का पालन करना जरूरी है। जहां भी संक्रमित मिल रहे हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। साथ ही टीकाकरण पर भी जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें