फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
शिक्षक अरविंद मौर्या को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें चतरा ब्लाक के परिषदीय विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 शिक्षकों और अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं ब्लाक प्रमुख मनीचंद की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ प्रथम के बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया एवं 70 प्रतिशत उपस्थित वाले छह दिव्यांग बच्चों को पांच हजार एवं दो हजार का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों की नींव है और अध्यापक नींव रुपी समाज की स्थापना करता है। इस कार्य में अध्यापक को सही रूप से अपनी कार्य पद्धति को कार्यान्वित कर देश को आगे बढ़ाने में मदद करें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, जनार्दन त्रिपाठी, शिवम अग्रवाल, विंध्याचल चौबे, शमसुद्दीन, हेमेंद्र चौबे ,रजनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें