रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव में जांच करते जिला प्रोबेशनल अधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। रायपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोटीबाध निवासी एक महिला को तलाक देने के बांद सिंदुुर धुलवाने की जांच शुरू। डीएम एस.राजलिंगम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार प्रोत्यायन को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। मंगलवार को फोर्स के साथ जांच अधिकारी ने गोटीबांध मामले की जांच करने के लिए पहुंचे। उन्होंने विवाहिता की मां, चाचा समेत कई व्यक्तियों का बयान दर्ज किया। जल्द पति-पत्नी समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी की जाएगी।
मीना पुत्री श्रृंगार गिरी गोटी बांध की शादी धर्मदासपुर निवासी संतोष गिरी के साथ हुई। विवाहिता को दो बेटी और एक बेटा है। किसी बात को लेकर एक वर्ष से दंपती के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। कुछ दिनों पूर्व गोटीबाध में भगवान शिव के मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों के समक्ष दंपती ने तलाक ले लिया। इसके बाद पति ने अपने हाथों से विवाहिता का सिंदूर धो दिया। इसेअमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस की कुम्भकर्णी नींद टूटी और जांच करने पहुंची। रायपुर थाने में पीड़िता मीना की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ महिला उत्पीड़न समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। मंगलवार को मामले की जांच करने के लिए प्रोबेशन अधिकारी टीम के साथ पीड़िता के मायके पहुंचे। लेकिन महिला कहीं गई थी। प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्सायन ने बताया कि पीड़िता के मां, चाचा, प्रधान पति और कुछ ग्रामीणों का बयान लिया गया है। जांच में प्रथम दृष्टया महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दंपती के अलावा तलाक दिलाने में जिन लोगों की भूमिका रही है उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। संतोष जनक जवाब न देने वालों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।