फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 उर्वरक की दुकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में नकली बीजों और उर्वरकों के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मद्देनजर कृषि विभाग की टीमें दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान टीमें 22 उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापे की कार्रवाई करते हुए 12 नमूने लिए। इसकी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से सूूबे के अपर मुख्य सचिव कृषि को भेज दी गई है।
विज्ञापन

घोरावल तहसील क्षेत्र में एसडीएम जैनेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कई बीज की दुकानों पर छापा मारा। इसी तरह से सदर, ओबरा और दुद्धी तहसील क्षेत्र में भी राजस्व विभाग से जुड़े अफसरों की अगुवाई में कृषि विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। कृषि अधिकारी ने बताया कि 22 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया है जिसमें 15 दुुकानों पर स्टॉक रजिस्टर आदि सही मिला। सात दुकानों पर खामियां मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके अलावा 12 नमूने लिए गए। नमूनों को प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान उर्वरक व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के विरूद्ध एफआइआर करायी जाएगी। उर्वरक नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की जा रही है। - पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें