फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार एलटी लाईन का तार टूटने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर (सोनभद्र)। नधिरा सब स्टेशन से बकरीहवां फीडर को जाने वाली 11 हजार एलटी लाइन का तार बृहस्पतिवार की अपराह्न टूट कर जरहा बाजार स्थित एक घर के आंगन में गिर गया, जिससे एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

जरहा बाजार निवासी (29) वर्षीय विनती देवी पत्नी महेश प्रसाद मोदनवाल घर में काम कर रही थी कि घर के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार की एलटी लाइन का जर्जर तार टूट कर गिर पड़ा। जिससे घर में रखा कूलर और अन्य बिजली के उपकरण चलने लगे। इस बीच कूलर का तार निकालने पहुंची विनती देवी हाई बोल्ट करेंट की चपेट में आ गई और उसके अंगुली व हाथ बुरी तरह से झुलस गये। मौके पर मौजूद महिला के ससुर होमगार्ड मदन मोदनवाल ने बहू को बचाया। इस बीच लोगों ने सब स्टेशन नधिरा फोन कर तत्काल लाइन को बंद कराया और घायल महिला को एनटीपीसी के धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें