फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो के आवागमन पर भारी पड़ रही अधूरी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। सिंदूर ग्राम पंचायत के धरतीडांड़ टोला से शिशवा ग्राम पंचायत तक संपर्क मार्ग पर अर्धनिर्मित पुलिया का कार्य ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

सिंदूर ग्राम पंचायत के टोला धरतीडांड़ से शिशवा तक एकमात्र संपर्क मार्ग के बीच में पुलिया का कार्य शुरू होने के बाद कुछ ही महीनों में निर्माण कार्य बंद कर दिया गया, जिससे मार्ग पर ग्रामीणों का चलना दुश्वार हो गया हैं। ग्रामीण जगविजय दूबे ने बताया कि मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है पुलिया के निर्माण कार्य बीच में ही लटकने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो जाती है। बच्चे जान हथेली पर रख स्कूल पहुंच रहे हैं। संतोष तिवारी ने बताया कि मार्ग में अधूरी पुलिया के कारण गांव में इमरजेंसी सेवाएं एंबुलेंस, फायर टेंडर या फिर पुलिस की गाड़ी भी नहीं पहुंच पा रही है। इससे आपातकाल में ग्रामीण रामभरोसे ही है। हीरालाल ने बताया अधूरी पुलिया के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं कई लोग चोटिल होकर चिकित्सालय भी पहुंच चुके हैं। बरसात के दिनों में तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधूरी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें