बभनी। थाना क्षेत्र में सोमवार की अलसुबह छापेमारी कर पुलिस ने राजेश के हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक आठ नवंबर 2018 को राजेश पुत्र शंकर निवासी चपकी का शव बाऊली में उतराता मिला था। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मृतक की माता जगमती देवी की तहरीर पर दीपक बियार, श्याम सुंदर बियार, निवासी चक चपकी तथा अमरेश बियार तथा महिला बाल अपचारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ल किया। जबकि वादिनी का आरोप था कि उसके बेटे की हत्या कर शव को फेंका गया है। राजेश कुमार महिला बाल अपचारी से मोहब्बत करता था। जब इस बात की जानकारी बाल अपचारी के जीजा अमरेश को हुई तो वह यह बात को घरवालों को बता दिया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।