अनपरा (सोनभद्र)। 132 केवी के बांसी स्टेशन को बुधवार की प्रात: ओवर हालिंग के लिए बंद किया जाएगा। जिससे अनपरा, औड़ी, गरबंधा सहित अन्य फीडरों की लाइन तीन घंटे के लिए बंद रहेगी।
विद्युत वितरण विभाग के अवर अभियंता राजीव वर्मा ने बताया कि 132 केवी के बांसी सब स्टेशन का बुधवार को ओवर हालिंग किया जाएगा। इस दौरान सब स्टेशन से अनपरा, औड़ी, गरबंधा, रेलवे एमजीआर, 33 केवी डिबुलगंज, 33 केवी कोटा, 11 केवी की पोषक (खड़िया, शक्तिनगर) फिडर से नौ बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।