फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। होली के पर्व के मद्देनजर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य, पेय पदार्थ मुहैया कराने के लिए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है। मंगलवार को टीम ने चोपन में कई मिष्ठान और जनरल स्टोर की दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए डीएम की ओर से बनाई गई टीमें एक मार्च से ही जिले में दुकानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेंद्र कुमार उपाध्याय, प्रवीन कुमार राय, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर ने चोपन के मुख्य बाजार में स्थित वैभव स्वीट्स से दही का नमूना, सौम्या स्वीट्स से खोवा का नमूना, रामचंद्र की दुकान से नमकीन यादव ब्रांड (निर्माता के मूल पैक में) नमूना, जैन स्टोर्स से लालीपाप मिक्स फूट का नमूना लिया। इनके अलावा टीम ने 10-15 दुकानों का निरीक्षण किया। कहा कि 19 मार्च तक टीमें दुकानों पर भ्रमण कर खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें