फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा, बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें बूथ कमेटियों को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर चर्चा हुई। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार आम जनमानस का शोषण कर रही है। महंगाई से आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

आटा चावल के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी के तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले आम चुनाव में भाजपा ने इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ा था और जनता से मंहगाई कम करने का वादा किया था लेकिन सरकार बनते ही इन मुद्दों को भूल गई। उल्टे महंगाई और चरम पर पहुंच गई है। कहा कि सपा-बसपा ने जनता के हित में गठबंधन किया है। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी शंकर प्रसाद व शोभा भारती ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक बूथों पर वोट दिलाने का काम करें और मतदाता सूची का अवलोकन कर उसे दुरुस्त कराएं। छूटे हुए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, राजेंद्र भारती ने कहा कि महंगाई वाली भाजपा सरकार को हटाने का कार्य सपा बसपा के कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्घांजलि भी अर्पित की गई। बैठक में राजेंद्र भारती, सुरेश अग्रहरि, शांति, सुरेंद्र भारती, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, शकील अहमद, रामसेवक दास भारती, राजेश कुमार भारती, राजू सोनी, शरीफ, लल्लू प्रजापति, मंदिप पटेल, अशोक कुमार, मोती कोल, सफाउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें