फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा ब परियोजना की पांचवी इकाई की गयी लाईटअप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की 5वीं इकाई बृहस्पतिवार को लाइटअप कर ली गई। परियोजना प्रबंधन के अनुसार बुधवार की सुबह ब्वायलर निरीक्षण के लिए 500 मेगावाट की 5वीं इकाई बंद की गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर 1:13 मिनट पर लाइटअप कर लिया गया। इस इकाई से देर सायं उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। इस दौरान अ परियोजना की 210 मेगावाट की तीनों इकाईयों से 542 मेगावाट, 500 मेगावाट की ब परियोजना से 474 मेगावाट, 500 मेगावाट की द परियोजना से 956 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार की अपेक्षा 13000 मेगावाट की जगह 14624 मेगावाट पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को लैकों की पहली इकाई को भी वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद किया गया है। दूसरी इकाई से 508.75 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था। पहली इकाई को 18 दिनों के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें