फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 लाख रुपये के ऋण माफी का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय तहसील परिसर में इलाहाबाद बैंक की ओर से शुक्रवार को विशेष ऋण वसूली शिविर लगा। इसमें 53 लाख रुपये का ऋण माफी का प्रस्ताव पारित किया गया। ऋण लेने वालों को कम से कम राशि के भुगतान की सुविधा देकर उनके ऋण माफी का प्रस्ताव हुआ।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक मंडलीय शाखा मिर्जापुर के शाखा प्रबंधक पीपीएस वोहरा के नेतृत्व में लगे विशेष शिविर में वर्ष 2012- 13 के ऋण लेने वालों से वसूली और उनके ऋण माफी पर कार्रवाई हुई। मंडलीय शाखा प्रबंधक पीपी एस वोहरा ने बताया कि सुबह 10 बजे से चार बजे तक शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 51 ऋण खातों का समाधान कर 53 लाख में ऋणमाफी का प्रस्ताव पारित किया गया। ऐसे ऋण ग्राही जो ऋण को नही भर सकते, उन्हें कम से कम राशि भुगतान करने पर ऋण माफ की सुविधा दी गई है। ऐसे लोगों को शाखा से चयनित कर नोटिस पूर्व में ही भेजा गया था। उधर मंडलीय शाखा मुख्य प्रबंधक पीपीएस वोहरा ने बताया कि इलाहाबाद बैंक द्वारा 16 फरवरी को जिला कोर्ट सोनभद्र परिसर में प्री लिटिगेशन लोक अदालत लगाया जायेगा। इसमें ऋणों का अल्प अदायगी पर निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, रमाकांत मिश्रा, अमित कुमार गुप्ता, आलोक त्रिवेदी, प्रशांत कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, रंजित कुमार राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें