फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा के सही मिले 365 दावे, 1

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागर में हुई। इसमें डीएम अमित कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत और घायलों से संबंधित दावों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि वर्ष 2018 से अब तक 508 दावें प्रस्तुत किये गये।
विज्ञापन

प्रस्तुत किये गये दावों का सर्वसम्मति से परीक्षण किया गया और 365 दावों को सहीं पाते हुए 18 करोड़ दो लाख 25 हजार रूपये का भुगतान किया गया। इसमें 51 दावे लंबित हैं और 92 दावे निरस्त किये गये हैं। डीएम ने कहा कि नियमानुसार लंबित मामले को जल्द से जल्द निस्तारण कर भुगतान की कार्रवाई की जाय। कोई भी पात्र व्यक्ति मुख्य मंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना से वंचित न रहने पायें। इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस, एसडीएम घोरावल मणिकनंदन, एसडीएम सदर शादाब असलम, डिप्टी कलेक्टर भानुप्रताप सिंह, राज कुमार, तहसीलदार दुद्धी शषिभूषण मिश्र, युनाईटेड इंश्योरेंस बैंक के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें